लखनऊ-कानपुर के बाद इस रूट की बारी! ₹1200 करोड़ की लागत से बनेगा 6 लेन हाईवे; नितिन गडकरी ने की घोषणा
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने उत्तर प्रदेश में अगले दो वर्षों में करीब ₹5 लाख करोड़ के सड़क परियोजनाओं को पूरा करने और ₹50,000–60,000 करोड़ की नई परियोजनाओं की घोषणा की है. इसी क्रम में लखनऊ–सीतापुर हाईवे को छह लेन में विकसित करने की योजना भी घोषित की गई है.
ADVERTISEMENT

UP Highway: उत्तर प्रदेश के रोड नेटवर्क को लेकर केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने एक बेहद बड़ा ऐलान किया है. लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में गडकरी ने घोषणा की है कि अगले दो सालों के भीतर यूपी में पूरे 5 लाख करोड़ रुपये के सड़क प्रोजेक्ट्स पूरे किए जाएंगे. इसके साथ ही राज्य को 50,000 से 60,000 करोड़ रुपये की नई परियोजनाओं की सौगात भी मिल गई है.
