लेटेस्ट न्यूज़

'अभी तलवार उठाई नहीं है...' BJP विधायक ब्रजभूषण राजपूत का अपनी ही सरकार पर बड़ा हमला

Brajbhushan Rajput Statemen: इटावा में बीजेपी विधायक ब्रजभूषण राजपूत ने अपनी ही सरकार और एक मंत्री पर बिना नाम लिए निशाना साधा. गरीबों और किसानों की लड़ाई, 'पेट में दर्द' और 'अभी तलवार उठाई नहीं है' वाले बयान से सियासी हलचल तेज हो गई.

ADVERTISEMENT

UP Politics News
UP Politics News
social share
Google CTA

Brajbhushan Rajput Statement: इटावा में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान महोबा जिले की चरखारी विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक ब्रजभूषण राजपूत के बयान ने राजनीतिक हलकों में नई चर्चा छेड़ दी. उन्होंने किसी का नाम लिए बिना अपनी ही सरकार के एक मंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि जब उन्होंने गरीबों और किसानों के हक की आवाज उठाई तो कुछ लोगों के 'पेट में दर्द' होने लगा. इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने अभी 'तलवार उठाई नहीं है' और लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष करने के लिए तैयार हैं.