लेटेस्ट न्यूज़

UP PCS Transfer: यूपी में इस वजह से रातों-रात बदले गए 363 पीसीएस अधिकारी, महज 12 घंटे में जारी हुई दो लिस्ट

उत्तर प्रदेश सरकार ने महज 12 घंटे के भीतर दो चरणों में 363 PCS अधिकारियों का तबादला कर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

UP PCS Transfer: उत्तर प्रदेश के प्रशासनिक गलियारे में इस समय भारी हलचल है. महज 12 घंटे के भीतर दो अलग-अलग चरणों में कुल 363 प्रांतीय सिविल सेवा (PCS) अधिकारियों के ताबड़तोड़ तबादले कर दिए गए हैं. उत्तर प्रदेश शासन के इस बड़े आदेश के बाद कई जिलों के सब डिविजनल मजिस्ट्रेट (SDM) रातों-रात बदल गए हैं.