लेटेस्ट न्यूज़

भारतीय रेलवे ने सेक्शन कंट्रोलर के 119 पदों पर निकाली भर्ती, हर महीन 35400 रुपए मिलेगी सैलरी

RRB Recruitment 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने सेक्शन कंट्रोलर के 119 पदों पर भर्ती निकाली है. योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 15 जुलाई से 14 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने के लिए RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरना होगा.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

RRB Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छा मौका है. रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी करके सेक्शन कंट्रोलर के 119 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. यह भर्ती देश भर के कई अलग-अलग रेलवे जोन के लिए निकाली गई है. जो भी छात्र रेलवे में नौकरी करना चाहते है, वो 15 जुलाई से 14 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.