लेटेस्ट न्यूज़

Opinion: कारोबार से लेकर अर्थव्यवस्था तक-जानें योगी राज के 9 साल में कैसे बदला यूपी का 'कृषि मॉडल'

Opinion: योगी सरकार के 9 वर्षों में यूपी का कृषि क्षेत्र 8% से 18% विकास दर तक कैसे पहुंचा? पढ़ें गन्ना, एथेनॉल, सिंचाई और तकनीक के दम पर बदलते उत्तर प्रदेश की पूरी कहानी.

ADVERTISEMENT

CM Yogi
CM Yogi
social share
google news

Opinion: उत्तर प्रदेश की पहचान वैसे तो लंबे समय से एक पारंपरिक कृषि राज्य के रूप में रही है, लेकिन बीते 9 वर्षों में यह परिभाषा बदल चुकी है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कुशल नीतियों का प्रभाव है कि कृषि अब सिर्फ खेतों और फसलों की उपज तक सीमित गतिविधि नहीं रही, बल्कि यह राज्य की अर्थव्यवस्था का केंद्रीय स्तंभ बनकर उभरी है. उत्पादन में रिकॉर्ड वृद्धि, किसानों को सीधा लाभ, सिंचाई का विस्तार, तकनीक का उपयोग और कृषि आधारित उद्योगों में निवेश - इन सबने मिलकर यूपी के कृषि सेक्टर को एक नए मॉडल में तब्दील कर दिया है. यही वजह है कि आज उत्तर प्रदेश न केवल खाद्यान्न उत्पादन में अग्रणी है, बल्कि एथेनॉल व दुग्ध उत्पादन तथा बागवानी समेत कई अन्य क्षेत्रों में भी देश का नेतृत्व कर रहा है.