UP Kiska: बरहज विधानसभा सीट पर क्या है चुनावी माहौल, क्या 2027 में भी चलेगा बीजेपी का जादू?
देवरिया की बरहज विधानसभा सीट पर 2027 के चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. बीजेपी विधायक दीपक मिश्रा 'शाका' विकास के दम पर जीत की हैट्रिक लगाने की तैयारी में हैं. वहीं समाजवादी पार्टी बूथ लेवल पर काम कर अपनी वापसी की कोशिश कर रही है.
ADVERTISEMENT

Barhaj Assembly Seat
Barhaj Assembly Seat: उत्तर प्रदेश की राजनीति में देवरिया जिले की बरहज विधानसभा सीट हमेशा से ही चर्चा का विषय रही है. कभी सोशलिस्टों का गढ़ मानी जाने वाली इस सीट पर वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी का दबदबा है. 2027 के विधानसभा चुनाव की आहट के साथ ही यहां सियासी पारा चढ़ने लगा है. जहां बीजेपी अपनी जीत की हैट्रिक लगाने की तैयारी में है. वहीं समाजवादी पार्टी अपनी खोई हुई जमीन वापस पाने के लिए संघर्ष कर रही है.