Amethi Gas Cylinder Case: अमेठी में गैस सिलेंडर की लाइन में लगी 10 साल की बच्ची बेहोश, अव्यवस्था पर फूटा लोगों का गुस्सा
Amethi News Today: अमेठी के संग्रामपुर में गैस सिलेंडर की लाइन में घंटों खड़ी 10 वर्षीय बच्ची भीषण धूप और उमस के कारण बेहोश होकर गिर पड़ी. इस घटना से ग्रामीणों में वितरण व्यवस्था को लेकर भारी नाराजगी है.
ADVERTISEMENT

Amethi News
Amethi News Today: अमेठी जिले में रसोई गैस वितरण की अव्यवस्था एक बार फिर उजागर हुई है. संग्रामपुर ब्लॉक से करीब एक किलोमीटर पहले स्थित मां कालिका मैरिज लॉन में गैस सिलेंडर लेने के लिए लगी लंबी कतार में खड़ी 10 वर्षीय पारुल अग्रहरि अचानक बेहोश होकर गिर पड़ी. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.बताया जा रहा है कि पारुल सुबह से ही लाइन में खड़ी थी.