प्रयागराज की हंडिया सीट पर 2027 का घमासान: हकीम लाल बिंद की हैट्रिक या निषाद पार्टी मारेगी बाजी? जानें समीकरण
प्रयागराज की हंडिया विधानसभा में 2027 के चुनाव की हलचल तेज है. सपा विधायक हकीम लाल बिंद और निषाद पार्टी के प्रशांत सिंह के बीच कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद है. देखें जातीय समीकरण.
ADVERTISEMENT
प्रयागराज की हंडिया विधानसभा सीट ऐतिहासिक रूप से सपा और बसपा के बीच वर्चस्व की जंग का केंद्र रही है. वर्तमान में यहां समाजवादी पार्टी का दबदबा कायम है और दिग्गज नेता हकीम लाल बिंद लगातार जीत दर्ज कर अपनी पकड़ मजबूत बनाए हुए हैं. 2027 के महासंग्राम के लिए हकीम लाल ने अभी से अपनी बिसात बिछानी शुरू कर दी है, जिससे विपक्षी खेमे के लिए इस दुर्ग को भेदना एक बड़ी चुनौती साबित हो रहा है.