Gonda Crime News: गोण्डा में स्कॉर्पियो गैंग का भंडाफोड़: बकरी चोरी करने वाले 4 शातिर गिरफ्तार, 6 बकरियां बरामद
Gonda Scorpio Gang Exposed: गोंडा में लगातार हो रही बकरी चोरी की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा करते हुए अंतरजनपदीय गिरोह का पर्दाफाश किया है. चार आरोपियों को गिरफ्तार कर 6 बकरियां, दो स्कॉर्पियो और नकदी बरामद की गई है.
ADVERTISEMENT

Gonda Scorpio Gang Exposed: गोंडा जनपद में लगातार हो रही बकरी चोरी की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक अंतरजनपदीय गिरोह का पर्दाफाश किया है. थाना वजीरगंज पुलिस और एसओजी/सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में चार शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है. इनके कब्जे से 6 चोरी की बकरियां, दो स्कॉर्पियो वाहन और ₹23,800 नकद बरामद किए गए हैं.