लेटेस्ट न्यूज़

कम लागत में अधिक मुनाफे पर सीएम योगी का जोर, ड्रोन और सैटेलाइट से होगी फसलों की निगरानी, तत्काल मुआवजे का भी ऐलान

ADVERTISEMENT

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कृषि विज्ञान कांग्रेस 2026 में खेती को लाभ का सौदा बनाने के लिए तकनीक के उपयोग पर जोर दिया. आपदा के समय तत्काल मुआवजा देने की नई योजना का भी ऐलान किया.

social share
google news

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कृषि विज्ञान कांग्रेस 2026 के मंच से किसानों की आय दोगुनी करने के लिए तकनीक और डेटा के अधिकतम उपयोग का आह्वान किया है. उन्होंने कहा कि बढ़ते संसाधनों की कमी के बीच यह जरूरी है कि हम ऐसी तकनीक अपनाएँ जो कम लागत में अधिक उत्पादन दे सके और सीधे तौर पर किसान के लाभ में वृद्धि करे.