मथुरा में पांटून पुल से टकराकर 25 श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, यमुना में डूबने से 6 लोगों की मौत
Vrindavan Boat Accident:मथुरा के वृंदावन में शुक्रवार को यमुना नदी के केसी घाट पर बड़ा हादसा हो गया जहां श्रद्धालुओं से भरी नाव पुल से टकराकर पलट गई. इस दर्दनाक घटना में 6 लोगों की मौत हो गई. जबकि कई घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है.
ADVERTISEMENT

Vrindavan Boat Accident
Vrindavan Boat Accident: उत्तर प्रदेश के वृंदावन में शुक्रवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया. केसी घाट के पास श्रद्धालुओं से भरी एक नाव अनियंत्रित होकर यमुना नदी में पलट गई. हादसे के वक्त नाव में करीब 25 श्रद्धालु सवार थे जो नाव पलटते ही गहरे पानी में जा गिरे. मथुरा के डीएम चंद्र प्रकाश सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इस हादसे में 6 लोगों की मौत हुई है.वहीं एक दर्जन श्रद्धालुओं के लापता होने की आशंका है.इस घटना के बाद घाट पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया और चारों ओर चीख-पुकार मच गई.