लेटेस्ट न्यूज़

Barabanki News: बाराबंकी का संजय सेतु बंद, 2.5 करोड़ से मरम्मत, 15 अप्रैल तक तैयार होगा पीपा पुल

Barabanki Sanjay Setu Closed: बाराबंकी के घाघरा घाट स्थित संजय सेतु की जर्जर स्थिति को देखते हुए मरम्मत के लिए पुल बंद किया जाएगा. करीब ₹2.5 करोड़ की लागत से मरम्मत कार्य जारी है, जबकि 15 अप्रैल तक अस्थाई पीपा पुल तैयार होने की उम्मीद है, जिससे छोटे वाहनों का आवागमन जारी रहेगा.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Barabanki Sanjay Setu Closed: रामनगर तहसील स्थित घाघरा घाट पर बना संजय सेतु अब काफी जर्जर और पुराना हो चुका है, जिससे आवागमन में लगातार दिक्कतें उत्पन्न हो रही थीं. लंबे समय से पुल पर बार-बार मरम्मत कार्य होने के कारण यातायात भी प्रभावित रहता था. इस स्थिति को देखते हुए शासन ने संजय सेतु की अस्थाई मरम्मत के लिए लगभग ढाई करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत कर दी है.