लेटेस्ट न्यूज़

Bareilly Minor Missing Case: बरेली में 16 साल की नाबालिग लापता, 10 दिन तक पुलिस ने नहीं लिखी FIR, SSP के आदेश पर दर्ज हुआ केस

Bareilly News: बरेली के शेरगढ़ थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के गायब होने के मामले में पुलिस पर 10 दिन तक मुकदमा दर्ज न करने का आरोप लगा है. एसएसपी के हस्तक्षेप के बाद केस दर्ज कर पुलिस ने तलाश के लिए टीम गठित कर दी है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Bareilly News: बरेली जिले के शेरगढ़ थाना क्षेत्र से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की शिकायत के बावजूद पुलिस ने करीब 10 दिनों तक मुकदमा दर्ज नहीं किया. बाद में पीड़ित मां द्वारा अनुराग आर्य से शिकायत करने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है.