लेटेस्ट न्यूज़

UP Weather Update: यूपी में 70Km/ घंटे की रफ्तार से आएगा आंधी-तूफान… 28 मई को इन 40 से ज्यादा जिलों में होगी ताबड़तोड़ बारिश

UP Weather Update: भीषण गर्मी और लू से परेशान उत्तर प्रदेश को 28 मई से बड़ी राहत मिलने वाली है. मौसम विभाग ने कई जिलों में तेज आंधी, गरज-चमक और बारिश का अलर्ट जारी किया है. वहीं किसानों को ओलावृष्टि और फसलों के नुकसान को लेकर चेतावनी दी गई है.

ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update
social share
google news

UP Weather Update: भीषण गर्मी, झुलसाने वाली लू और दम घोंटू उमस की चौतरफा मार झेल रहे उत्तर प्रदेश के लिए आखिरकार राहत की एक बहुत बड़ी खबर आ रही है. राजधानी लखनऊ समेत पूरा प्रदेश इस समय सूरज देव के कड़े तेवरों के आगे बेहाल है और पारा लगातार सामान्य से काफी ऊपर रिकॉर्ड किया जा रहा है. सुबह होते ही चलने वाली गर्म हवाओं ने लोगों का घरों से निकलना दूभर कर दिया है. लेकिन अब तेज धूप से बेहाल लोगों के लिए राहत की तारीख सामने आ गई है. मौसम विभाग ने 28 मई को यूपी के कई हिस्सों में गरज-चमक, आकाशीय बिजली और 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज झोंकेदार हवाओं के साथ बारिश का तगड़ा अलर्ट जारी किया है.