लेटेस्ट न्यूज़

प्रयागराज में दिनदहाड़े इरफान गद्दी को ऐसे गोलियों से भूना, वीडियो दिमाग घुमा देगा!

ADVERTISEMENT

प्रयागराज के करेली में अशरफ अहमद के करीबी और शार्पशूटर रहे इरफान गद्दी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या. पुलिस ने रेकी करने वाले समेत दो को हिरासत में लिया है.

social share
google news

प्रयागराज के करेली थाना क्षेत्र के गौस नगर मक्का मस्जिद के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब बाइक सवार तीन हमलावरों ने इरफान गद्दी को निशाना बनाया. इरफान अपने घर के पास एक दुकान पर चाय पी रहा था, तभी बदमाशों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. गंभीर हालत में इरफान को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.