Karanilganj seat of Gonda: बरगदीकोट और भभुआ राजघरानों का वर्चस्व या विकास की नई लहर? जानें 2027 का सियासी गणित।
गोंडा की करनैलगंज सीट पर 2027 के चुनाव से पहले राजघरानों और जातिगत समीकरणों की जंग तेज हो गई है. बीजेपी के अजय सिंह और सपा के योगेश प्रताप के बीच कड़ा मुकाबला होने की संभावना है.
ADVERTISEMENT
गोंडा जिले की करनैलगंज विधानसभा सीट उत्तर प्रदेश की उन चुनिंदा सीटों में से है, जहां लोकतंत्र के भीतर आज भी 'राजशाही' का रसूख बोलता है. यहां की राजनीति दो शक्तिशाली राजघरानों बरगदीकोट और भभुआ के इर्द-गिर्द घूमती रही है. 2027 के चुनावी रण की आहट के साथ ही यहां समीकरणों की बिसात बिछनी शुरू हो गई है.