अतीक अहमद जैसी मौत की धमकी... शंकराचार्य के ऑफिशियल नंबर पर आए धमकी भरे मैसेज, ऑडियो वायरल
ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अभिमुक्तेश्वरानंद को अतीक अहमद की तरह हत्या करने की धमकी मिली है. आरोपी ने ऑडियो मैसेज भेजकर यात्रा के दौरान हमला करने की चेतावनी दी.
ADVERTISEMENT
ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अभिमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को माफिया अतीक अहमद की तर्ज पर जान से मारने की धमकी मिली है. शंकराचार्य के शिष्यों ने दावा किया है कि इस बार मामला बेहद गंभीर है, क्योंकि आरोपी ने वॉयस मैसेज भेजकर समय खत्म होने और सरेआम हत्या करने की चेतावनी दी है.