लेटेस्ट न्यूज़

अपने रिश्ते को लेकर अलोक मौर्य और ADM ज्योति मौर्य के बयानों में टकराव! किसने क्या-क्या कहा है?

पीसीएस ज्योति मौर्य और उनके पति आलोक मौर्य के बयानों में विरोधाभास सामने आया है. ज्योति मौर्य की वर्तमान पोस्टिंग और इस विवाद पर दोनों पक्षों का क्या कहना है, खबर में आगे पढ़िए.

ADVERTISEMENT

Alok and Jyoti Maurya
Alok and Jyoti Maurya
social share
google news

उत्तर प्रदेश कैडर की पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्य और उनके पति आलोक मौर्य फिर एक बार खबरों में हैं. अलोक और ज्योति को लेकर सोशल मीडिया पर तमाम तरीके की चर्चाएं चल रही हैं. एक दावा खुद अलोक मौर्य की ओर से किया गया है. अलोक का दावा है कि उनका अब अपनी पत्नी से विवाद सुलझ गया है. वहीं, दूसरी तरफ ये खबर निकलकर सामने आई है कि ज्योति और अलोक के बीच तलाक का मामला अपने आखिरी दौर में है. हालांकि ज्योति मौर्य ने इस मामले पर आधिकारिक बयान देने से इनकार कर दिया है.