लेटेस्ट न्यूज़

Mathura News: मथुरा में युवक ने यमुना में लगाई छलांग, सुसाइड वीडियो वायरल? पुलिस-गोताखोरों की सर्च जारी

Mathura News Today: मथुरा में बंगाली घाट के पास रेलवे पुल से एक 23 वर्षीय युवक के यमुना नदी में कूदने की सूचना से हड़कंप मच गया. पुलिस और गोताखोरों की टीम युवक की तलाश में जुटी है, वहीं सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Mathura News Today: मथुरा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां एक 23 वर्षीय युवक के यमुना नदी में कूदने की सूचना मिली है. यह घटना बंगाली घाट पुलिस चौकी के पीछे, रेलवे पुल के पास हुई बताई जा रही है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया. साथ ही गोताखोरों को बुलाकर युवक की तलाश जारी रखी गई.