Mainpuri Murder Case: 10 साल के बच्चे ने अपनी माँ और उसके प्रेमी द्वारा मामा की हत्या का खुलासा किया।
मैनपुरी में 10 साल के बच्चे ने अपनी मां और उसके प्रेमी द्वारा किए गए मामा के मर्डर का खुलासा किया है. पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है.
ADVERTISEMENT
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले से एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक 10 साल के मासूम ने अपने ही मामा की हत्या का खौफनाक राज खोल दिया. कुसमरा कस्बे में 25 वर्षीय करन मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिसका शव पुलिस ने झाड़ियों से बरामद किया. इस हत्याकांड का चश्मदीद कोई और नहीं बल्कि मृतक का सगा भांजा था, जिसने पुलिस को बताया कि उसकी मां पूजा और उसके प्रेमी जितेंद्र ठाकुर ने मिलकर उसके मामा को मौत के घाट उतार दिया.