Barabanki News: गैस बुकिंग के बाद भी नहीं मिल रहा सिलेंडर! बाराबंकी में सर्वर फेल, एजेंसी पर लगी लंबी लाइन
Barabanki LPG Shortage: बाराबंकी के रामनगर क्षेत्र में एलपीजी गैस सिलेंडर को लेकर उपभोक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ी. बुकिंग के बाद मैसेज नहीं मिलने से लोग कई दिनों से परेशान हैं. सप्लाई विभाग के अनुसार IOC सर्वर में तकनीकी खराबी के कारण DRC नंबर आने में देरी हो रही है.
ADVERTISEMENT

Barabanki LPG Shortage: जनपद के रामनगर तहसील क्षेत्र स्थित लोधेश्वर इंडियन ग्रामीण वितरक गैस एजेंसी पर आज भारी संख्या में उपभोक्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी. आसपास के कई गांवों से लोग गैस सिलेंडर लेने पहुंचे. जिन उपभोक्ताओं के मोबाइल पर गैस बुकिंग का मैसेज प्राप्त हो चुका था, उन्हें कंप्यूटर ऑपरेटर द्वारा सत्यापन के बाद रसीद देकर लगभग 950 रुपये में सिलेंडर वितरित किया गया.