लेटेस्ट न्यूज़

UP Kiska: राजघरानों की लड़ाई में किसका साथ देंगे बृजभूषण शरण सिंह, समझिए पूरा समीकरण

Colonelganj Assembly Seat:कर्नलगंज सीट पर बरगदी कोट और भबुआ राजघरानों की दशकों पुरानी जंग में अब बृजभूषण शरण सिंह की भूमिका निर्णायक हो गई है. क्या 2027 में बीजेपी विधायक अजय सिंह अपना किला बचा पाएंगे या बृजभूषण किसी नए चेहरे पर दांव लगाएंगे? देखें कर्नलगंज का पूरा सियासी समीकरण.

ADVERTISEMENT

Colonelganj Assembly Seat
Colonelganj Assembly Seat
social share
google news

Colonelganj Assembly Seat: उत्तर प्रदेश की कर्नलगंज विधानसभा सीट का इतिहास राजघरानों की आपसी लड़ाई और वर्चस्व का रहा है. बरगदी कोट के कुंवर अजय प्रताप सिंह उर्फ 'लल्ला भैया' और भबुआ के योगेश प्रताप सिंह उर्फ 'योगी भैया' दशकों से एक-दूसरे के आमने-सामने रहे हैं. लेकिन 2022 में बाहुबली बृजभूषण शरण सिंह के समर्थन से अजय सिंह ने इस समीकरण को बदल दिया. अब 2027 की आहट के साथ सवाल यह है कि इस बार बृजभूषण का आशीर्वाद किसे मिलेगा?