लेटेस्ट न्यूज़

SC का सख्त आदेश! मेरठ में स्कूल-अस्पताल समेत 44 अवैध बिल्डिंग्स 2 महीने के अंदर होंगी जमींदोज, सीलिंग के बाद अब डिमोलिशन की बारी

Meerut Illegal Construction News: मेरठ के शास्त्री नगर में बने अवैध निर्माणों को ढहाने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने 2 महीने का समय दिया है. कोर्ट ने कहा कि कानून का राज बनाए रखने के लिए यह सख्त कदम जरूरी है.

ADVERTISEMENT

Meerut News
Meerut News
social share
Google CTA

मेरठ विकास प्राधिकरण (MDA) और आवास विकास परिषद के क्षेत्र में हुए अवैध निर्माण पर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला दिया है. जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस केवी विश्वनाथन की पीठ ने शास्त्री नगर इलाके में अवैध निर्माणों को दो महीने के भीतर ध्वस्त करने का आदेश दिया है. कोर्ट ने दो टूक कहा कि यह स्थिति राज्य सरकार की समय पर कार्रवाई न करने का नतीजा है.