Barabanki News: चौकाघाट ओवरब्रिज के लिए पेड़ों की कटाई तेज, ग्रामीणों का विरोध-स्वामित्व पर बड़ा विवाद
Barabanki Chaukaghat overbridge: बाराबंकी के चौकाघाट चेक पोस्ट के पास बन रहे ओवरब्रिज और फोरलेन हाईवे परियोजना के लिए पेड़ों की कटाई तेज कर दी गई है. पेड़ों के स्वामित्व को लेकर ग्रामीणों और वन विभाग के बीच विवाद हो गया, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई.
ADVERTISEMENT

Barabanki Chaukaghat overbridge: बाराबंकी रामनगर तहसील क्षेत्र के चौकाघाट चेक पोस्ट के पास निर्माणाधीन ओवरब्रिज और फोर लेन हाईवे परियोजना को लेकर पेड़ों की कटाई का कार्य तेज हो गया है. करीब एक किलोमीटर लंबे इस ओवरब्रिज का निर्माण लगभग 76 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है.