लेटेस्ट न्यूज़

Habshi Halwa Recipe: रामपुर की पहचान है यह 'हब्शी हलवा', जानें इसे घर पर बनाने की ये आसान रेसिपी

Habshi Halwa Recipe: यूपी Tak की सीरीज 'One District, One Cuisine' में आज जानें रामपुर के विश्व प्रसिद्ध हब्शी हलवे के बारे में. नवाबी दौर का यह शाही जायका कैसे बनता है और क्या है इसे घर पर बनाने का सबसे आसान तरीका? देखें पूरी रिपोर्ट और रेसिपी.

ADVERTISEMENT

Habshi Halwa Recipe
Habshi Halwa Recipe
social share
google news

Habshi Halwa Recipe: जब बात रामपुर के जायके की आती है तो जेहन में बिरयानी और कबाब का नाम सबसे पहले आता है. लेकिन रामपुर की एक और ऐसी मिठास है जिसके बिना यहां की दस्तरखान अधूरी मानी जाती है वह है हब्शी हलवा. अपने गहरे काले भूरे रंग और सोंधी खुशबू के लिए मशहूर यह हलवा न केवल स्वाद में बेमिसाल है बल्कि सेहत के गुणों से भी भरपूर है. यूपी Tak की खास सीरीज 'One District, One Cuisine' में आज हम आपको नवाबी शहर रामपुर की तंग गलियों से निकलकर पूरी दुनिया में मशहूर हुए 'हब्शी हलवे' की दास्तान और उसकी सीक्रेट रेसिपी बताएंगे.