गाजियाबाद के सर्वोदय नगर इलाके में पानी भरने से मासूम की मौत, गुस्साए लोगों ने कह डाली ये बात
Ghaziabad Waterlogging: दिल्ली-एनसीआर में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच गाजियाबाद से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है. विजय नगर थाना क्षेत्र के सर्वोदय नगर इलाके में एक घर के बाहर गली में तीन फीट से ज्यादा पानी भरने के कारण तीन साल की मासूम की जान चली गई है.
ADVERTISEMENT

Ghaziabad Waterlogging
Ghaziabad Waterlogging: दिल्ली-एनसीआर में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच गाजियाबाद से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली खबर सामने आई है. विजय नगर थाना क्षेत्र के सर्वोदय नगर इलाके में एक घर के बाहर गली में तीन फीट से ज्यादा पानी जमा हो गया था, जिसमें डूबने से एक तीन साल की मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई है. घटना के समय इलाके में चारों तरफ पानी ही पानी भरा हुआ था.
