SSP अविनाश पांडे ने BKU नेता दिग्विजय भाटी को बताया मेरठ बवाल का 'मास्टरमाइंड', उसने अब उल्टा ही सुना दिया
SSP Meerut Vs Digvijay Bhati: मेरठ लाठीचार्ज मामले में नया मोड़ आ गया है. SSP अविनाश पांडे ने किसान नेता दिग्विजय भाटी पर भीड़ भड़काने का आरोप लगाया. जबकि भाटी ने वीडियो जारी कर सभी आरोपों को झूठा बताते हुए कॉल डिटेल जांचने की चुनौती दी.
ADVERTISEMENT

SSP Meerut Vs Digvijay Bhati
SSP Meerut Vs Digvijay Bhati: ललिता गौतम हत्याकांड के बाद मेरठ में जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर प्रदर्शनकारियों पर हुए लाठीचार्ज का मामला अब पूरी तरह गरमा गया है. दिन भर के बवाल के बाद मेरठ पुलिस द्वारा की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद इस पूरे मामले में एक नया मोड़ आ गया है. मेरठ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) अविनाश पांडे ने खुलासा किया है कि इस उग्र प्रदर्शन और चक्काजाम के पीछे भारतीय किसान यूनियन के नेता और अमरोहा से जिलाबदर अपराधी दिग्विजय सिंह भाटी का हाथ था, जिन पर एससी-एसटी एक्ट समेत कुल 9 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं. हालांकि इन गंभीर आरोपों के तुरंत बाद दिग्विजय सिंह भाटी ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर पुलिस के दावों को सिरे से खारिज कर दिया है. भाटी का दावा है कि वे घटनास्थल पर मौजूद ही नहीं थे और वे कल से गाजियाबाद में हैं.
