दिव्या मांग रही थी मानस से एलिमनी? बहन प्रज्ञा मिश्रा ने बताया पूरा सच, सामने आई नई कहानी
Divya Mishra Murder Case: दिव्या मिश्रा हत्याकांड में नया मोड़ सामने आया है. दिव्या पर करोड़ों रुपए की एलिमनी मांगने के आरोप लगाए जा रहे है. बहन प्रज्ञा मिश्रा ने एलिमनी मांगने के आरोपों को गलत बताया है. उन्होंने बताया दिव्या एलिमनी नहीं शादी में मिला स्त्रीधन मांग रही थी.
ADVERTISEMENT

Divya Mishra Murder Case: पत्रकार प्रज्ञा मिश्रा की बहन दिव्या मिश्रा की मौत बीते गुरूवार को हो चुकी है. दिव्या के पति मानस ने बैंक के बाहर गोली मारकर उसकी हत्या की थी. अब इस मामले में एक और नया मोड़ सामने आया है. दिव्या पर करोड़ों रुपए की एलिमनी मांगने के आरोप लगाए जा रहे है. इन आरोपों का खंडन करते हुए बहन प्रज्ञा मिश्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में उन्होंने कई बड़े खुलासे किए है. प्रज्ञा ने डेढ़ करोड़ रुपये की एलिमनी मांगने की बात को पूरी तरह से झूठ बताया है. इसके साथ ही उन्होंने दिव्या की हत्या के पीछे मानस और किसी तीसरे व्यक्ति के शामिल होने की भी आशंका जताई है.
