इधर हर्ष दुबे डिप्टी CM ब्रजेश पाठक से मिले, उधर 'आरक्षण सुधार आंदोलन' पर जमकर भड़के अखिलेश यादव, BJP पर भी कसा तंज!
दिल्ली के जंतर-मंतर से शुरू हुआ आरक्षण सुधार आंदोलन अब उत्तर प्रदेश की सियासत में भी बड़ा मुद्दा बनता दिखाई दे रहा है. 21 अगस्त को दिल्ली में बड़ी संख्या में छात्र और युवा आरक्षण व्यवस्था में बदलाव की मांग को लेकर जुटे थे.
ADVERTISEMENT

Akhilesh Yadav Reservation Statement (Photo:AI)
Akhilesh Yadav Reservation Statement: दिल्ली के जंतर-मंतर से शुरू हुआ आरक्षण सुधार आंदोलन अब उत्तर प्रदेश की सियासत में भी बड़ा मुद्दा बनता दिखाई दे रहा है. 21 अगस्त को दिल्ली में बड़ी संख्या में छात्र और युवा आरक्षण व्यवस्था में बदलाव की मांग को लेकर जुटे थे. प्रदर्शनकारियों का कहना था कि सरकारी योजनाओं और आरक्षण का लाभ जरूरतमंद लोगों तक पहुंचे और इसके आधार में जाति के बजाय योग्यता या आर्थिक स्थिति को भी महत्व दिया जाए. प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई और कई लोगों को हिरासत में लिए जाने को लेकर भी विवाद हुआ. इसके बाद आंदोलन से जुड़े प्रतिनिधियों ने लखनऊ पहुंचकर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से मुलाकात की. इसी बीच अखिलेश यादव और चंद्रशेखर आजाद ने आरक्षण के मुद्दे पर बीजेपी पर तीखे हमले किए हैं.
