लेटेस्ट न्यूज़

Opinion: जापान के यामानाशी प्रांत की UP के साथ साझेदारी लाएगी नई औद्योगिक क्रांति, उत्तर प्रदेश बनेगा EV मैन्युफैक्चरिंग का हब

जापान के यामानाशी प्रांत और उत्तर प्रदेश के बीच बढ़ती साझेदारी से राज्य में EV, बैटरी और ऑटो-कंपोनेंट उद्योग को नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है. जापानी तकनीक और यूपी की औद्योगिक क्षमता से रोजगार और निर्यात के नए अवसर पैदा होने की उम्मीद है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Opinion: जापान के यामानाशी प्रांत से आया उद्यमियों का प्रतिनिधिमंडल जब लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में उत्तर प्रदेश सरकार के साथ मेज़ पर बैठा, तो यह उस भरोसे की पुष्टि थी जो जापान ने उत्तर प्रदेश की बदलती हुई तस्वीर पर जताया है. फ़ूजी पर्वत की तलहटी में बसा यामानाशी अपने सटीक इंजीनियरिंग उद्योगों, इलेक्ट्रॉनिक कल-पुर्जों और उन्नत ऑटो-कंपोनेंट विनिर्माण के लिए विश्वभर में जाना जाता है.