लेटेस्ट न्यूज़

मेरठ में दलित समाज के प्रदर्शन के समय SSP अविनाश पांडेय ने जिस रवि गौतम को मारे थे थप्पड़, उसका अब एक और वीडियो सामने आया

Ravi Gautam Video: मेरठ में SSP अविनाश पांडे और एडवोकेट रवि गौतम का वायरल वीडियो सुर्खियों में है. थप्पड़ विवाद के बीच रवि गौतम का एक और वीडियो सामने आया. जानें पूरा मामला, प्रदर्शन की वजह और रवि गौतम कौन हैं.

ADVERTISEMENT

Ravi Gautam Video
Ravi Gautam Video
social share
Google CTA

Ravi Gautam Video: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में SSP अविनाश पांडेय, एडवोकेट रवि गौतम को थप्पड़ मारते नजर आए. वायरल वीडियो होते ही SSP अविनाश पांडे के साथ-साथ थप्पड़ खाने वाले रवि गौतम भी चर्चा में आ गए. लोग जानना चाहते हैं कि आखिर पुलिस वैन के अंदर ऐसा क्या हुआ कि SSP अविनाश पांडे ने रवि गौतम को थप्पड़ मारे. लेकिन इन सभी बवाल के बीच रवि गौतम का एक और बवाली वीडियो सामने आया है जिसके वह खुद को नुकसान पहुचाने की कोशिश करते नजर आए.