लेटेस्ट न्यूज़

UP भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी और पारदर्शिता की मांग को लेकर छात्रों का आंदोलन तेज, अखिलेश यादव से मिलने के बाद पहुंचे जंतर-मंतर...क्या कुछ बड़ा होने वाला है!

ADVERTISEMENT

Students Protest: उत्तर प्रदेश की सरकारी भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता और नॉर्मलाइजेशन के विरोध में छात्रों का आंदोलन लखनऊ से निकलकर दिल्ली के जंतर-मंतर तक पहुंच गया है.

social share
Google CTA

Students Protest: उत्तर प्रदेश की विभिन्न सरकारी भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी और पारदर्शिता की मांग को लेकर अभ्यर्थियों और शिक्षकों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है. 12 जून को लखनऊ में हुए जोरदार प्रदर्शन के बाद अब यह आंदोलनकारी छात्र और प्राइवेट कोचिंग शिक्षक दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंच गए हैं. इसके साथ ही अभ्यर्थियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने 5 जुलाई 2026 को लखनऊ में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात की है. छात्रों ने भर्ती परीक्षाओं में विसंगतियों, नॉर्मलाइजेशन और कोचिंग संचालकों के उत्पीड़न का मुद्दा सपा प्रमुख के सामने रखा है, जिसको लेकर अखिलेश यादव ने यह मुद्दा संसद और विधानसभा के सत्र में उठाने का भरोसा दिया है.