Opinion: 'ढांचा बदलने' की बात क्यों? क्या चंदा चोरी की आड़ में नया राजनीतिक खेल खेल रही है सपा!
Ram Mandir Politics: राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी के मामले पर समाजवादी पार्टी के हमलों और अखिलेश यादव के 'ढांचा बदलने' वाले बयान के बाद राजनीतिक बहस तेज हो गई है. पढ़िए इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ में अधिवक्ता भावेष पांडेय का यह विशेष ओपिनियन कि कैसे अब यह पूरा मामला वित्तीय अनियमितता से आगे बढ़कर आस्था और राजनीति का केंद्र बन गया है.
ADVERTISEMENT

Opinion: किसी भी मंदिर, संस्था या ट्रस्ट में अगर वित्तीय गड़बड़ी होती है तो उसकी जांच होनी चाहिए, दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए और जवाबदेही तय होनी चाहिए. लेकिन समाजवादी पार्टी जिस तरह राम मंदिर के पूरे मामले को आगे बढ़ा रही है, उसने बहस की दिशा ही बदल दी है. अब सवाल चोरी का कम और राम मंदिर का ज्यादा होने लगा है. यही वजह है कि यह मामला अब सिर्फ एक अनियमितता का नहीं, बल्कि राजनीतिक रणनीति का विषय बन गया है.
