जालौन में खेत के रास्ते का विवाद बना काल, बहन की शादी से पहले भाई ने कुएं में कूदकर दी जान
जालौन के अकोधी गांव में खेत के रास्ते के विवाद के बाद युवक प्रदीप ने कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली. बहन की शादी की तैयारियों के बीच हुई इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया है.
ADVERTISEMENT
जालौन जिले के अकोधी गांव में एक खेत के रास्ते को लेकर उपजा मामूली विवाद एक युवक की मौत के साथ बेहद दर्दनाक अंजाम पर खत्म हुआ. गांव के ही कुछ दबंगों के साथ रास्ते को लेकर प्रदीप बरार का विवाद हुआ, जो देखते ही देखते गाली-गलौज और मारपीट में बदल गया. आरोप है कि इस विवाद और अपमान से आहत होकर प्रदीप ने खेत में बने कुएं में छलांग लगा दी. आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.