लेटेस्ट न्यूज़

प्रयागराज में अतीक के शूटर को भूना गया गोलियां से... कौन था इरफान गद्दी?

प्रयागराज के करेली में प्रॉपर्टी डीलर इरफान गद्दी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई. इरफान अतीक के भाई अशरफ का पूर्व गनर था. पुलिस ने जांच के लिए 5 टीमें गठित की हैं.

ADVERTISEMENT

social share
google news

प्रयागराज के करेली इलाके में दिनदहाड़े हुई एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया है. अतीक अहमद के भाई अशरफ के पूर्व गनर और वर्तमान प्रॉपर्टी डीलर इरफान गद्दी की बाइक सवार तीन बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी. घटना उस समय हुई जब इरफान अपने घर के पास एक दुकान पर चाय पी रहा था, तभी हमलावरों ने उन पर गोलियों की बौछार कर दी. लहूलुहान हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.