लेटेस्ट न्यूज़

20 साल पहले जब अखिलेश और डिंपल को नहीं पहचान पाई थीं मायावती, सुरक्षा अधिकारी को लगाई थी फटकार, दिलचस्प है वो किस्सा

आज से 20 साल पहले जब मायावती के सामने अखिलेश और उनकी पत्नी डिंपल आई थीं, तब मायावती दोनों को नहीं पहचान पाई थीं.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती का आज 68वां जन्मदिन है. समाजवादी पार्टी (सपा) चीफ अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मायावती को जन्मदिन की बधाई दी है. देश की सियासत में इन दिनों आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर मायावती और अखिलेश यादव के बीच वार-पलटवार का सिलसिला जारी है. अपने जन्मदिन के मौके पर मायावती ने अखिलेश को ‘गिरगिट’ तक बता दिया.