लेटेस्ट न्यूज़

अखिलेश ने 2024 में कन्नौज से चुनाव लड़ने का दिया संकेत तो BJP ने शुरू किया ‘ऑपरेशन करहल’

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में सिर्फ लोकसभा का उपचुनाव नहीं हो रहा है, बल्कि 2024 में लोकसभा के आम चुनाव की बिसात पर मोहरे भी…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में सिर्फ लोकसभा का उपचुनाव नहीं हो रहा है, बल्कि 2024 में लोकसभा के आम चुनाव की बिसात पर मोहरे भी सजाए जा रहे हैं. यूपी में मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी के अध्यक्षस अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कन्नौज से लोकसभा चुनाव लड़ने का संकेत क्या किया, भाजपा ने न सिर्फ न उस बयान को लपक लिया है बल्कि ‘ऑपरेशन करहल’ भी शुरू कर दिया है. मैनपुरी के उपचुनाव में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी पहली रैली करहल में करके इसका संदेश देंगे.