लेटेस्ट न्यूज़

अखिलेश यादव ने दिया बड़ा इशारा, बताया कहां से लड़ सकते हैं 2024 का लोकसभा चुनाव

UP Political News: उत्तर प्रदेश में इन दिनों उपचुनाव का माहौल है. प्रदेश के लोगों की नजरें मैनपुरी, रामपुर और खतौली की ओर लगी हुई…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

UP Political News: उत्तर प्रदेश में इन दिनों उपचुनाव का माहौल है. प्रदेश के लोगों की नजरें मैनपुरी, रामपुर और खतौली की ओर लगी हुई हैं. दरअसल, इन तीनों ही जगह उपचुनाव होना है. उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी एड़ी-चोटी का जोर लगाती हुई नजर आ रही है. मगर इस बीच सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों को लेकर एक बड़ा बयान दे दिया है. पत्रकारों से बातचीत में अखिलेश ने इशारा किया है कि वह 2024 में कन्नौज सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं.