स्मृति ईरानी के पिता आज भी हैं कांग्रेसी! पूर्व केंद्रीय मंत्री ने अंजना ओम कश्यप के साथ पोडकास्ट में क्या-क्या बताया?
UP Political News: 'आजतक' की मैनेजिंग एडिटर (स्पेशल प्रोजेक्ट्स) अंजना ओम कश्यप से खास बातचीत में स्मृति ईरानी ने कई ऐसी बातें कही हैं, जिनके कारण वे फिर एक बार चर्चा के केंद्र में आ गई हैं. अपने पिता को लेकर स्मृति ने किया ये खुलासा.
ADVERTISEMENT

Photo: Anjana Om Kashyap & Smriti Irani
UP Politics News: 2024 के लोकसभा चुनाव में अमेठी से शिकस्त मिलने के बाद यहां की पूर्व सांसद स्मृति ईरानी इन दिनों सुर्खियों से दूर हैं. मगर इस बीच 'आजतक' की मैनेजिंग एडिटर (स्पेशल प्रोजेक्ट्स) अंजना ओम कश्यप से खास बातचीत में स्मृति ईरानी ने कई ऐसी बातें कही हैं, जिनके कारण वे फिर एक बार चर्चा के केंद्र में आ गई हैं. इस बातचीत के दौरान स्मृति ईरानी ने रायबरेली सांसद राहुल गांधी से लेकर अपने पिता तक कई ऐस बयान दिए हैं, जिनकी सियासी गलियारों में खूब चर्चा है. स्मृति ईरानी ने अपने पिता अजय कुमार मल्होत्रा को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है, जिसे जान हर कोई अब हैरान है.