धनखड़ के इस्तीफे के बाद CM योगी आदित्यनाथ को उपराष्ट्रपति बनाने लगे कुंवर दानिश अली! कहां से निकाल लाए ये चर्चा?
UP News: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कल देर रात अचानक इस्तीफा दे दिया. उन्होंने स्वास्थ्य कारणों का हवाला दिया. इसी बीच कांग्रेस नेता कुंवर दानिश अली ने सीएम योगी आदित्यनाथ को लेकर ऐसा ट्वीट कर दिया, जो खूब वायरल हो गया.
ADVERTISEMENT

UP CM Yogi Adityanath with PM Narendra Modi
UP News: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने बीते देर शाम स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए अचानक इस्तीफा दे दिया. उनके इस फैसले ने देशवासियों समेत देश की राजनीति को भी चौंका दिया. विपक्ष ने उपराष्ट्रपति के इस्तीफे पर सवाल खड़े किए और इशारों ही इशारों में कहा कि इस्तीफा सिर्फ स्वास्थ्य कारणों की वजह से नहीं हुआ है, बल्कि इसके पीछे भी गहरी राजनीति है.