भूमिहार हैं... संसद में अखिलेश यादव से गले मिले गिरिराज सिंह तो वीडियो हो गया वायरल, कान में क्या बात हुई?
संसद में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के गले मिलने का वीडियो वायरल. भूमिहार कनेक्शन, कान में हुई बातचीत को जानें.
ADVERTISEMENT

Giriraj Singh hugs Akhilesh Yadav in Parliament
मंगलवार को संसद में गजब का नजारा देखने को मिला. समाजवादी पार्टी समेत पूरे विपक्ष के धुर विरोधी नजर आने वाले केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के दिग्गज नेता गिरिराज सिंह सपा चीफ अखिलेश यादव से ठठा कर गले मिलते दिखाई दिए. बात सिर्फ गले मिलने तक सीमित नहीं रही. दोनों नेताओं के बीच जबर्दस्त तरीके से हंसी-ठिठोली हुई. इस बीच अखिलेश यादव गिरिराज के कान में कुछ कहते दिखे. अखिलेश यादव अपने सांसद राजीव राय को गिरिराज से मिलाते भी दिखे. फिर बिहार में भूमिहार पॉलिटिक्स को लेकर कुछ चुहल भी हुई. ये तब हुआ जब अखिलेश यादव विपक्ष के दूसरे सांसदों के साथ मकर ध्वज पर प्रदर्शन करके लौटे थे. गिरिराज सिंह उस दौरान विपक्षी नेताओं के खिलाफ बयान दे रहे थे और अखिलेश उनके सामने खड़े थे. बयान देने के बाद गिरिराज सिंह ने आगे बढ़कर अखिलेश को गले लगाया.