मैं उनसे बहुत मोहब्बत करता हूं... आजम खान के लिए पिघल ही गया एसटी हसन का दिल! क्या-क्या बोले?
समाजवादी पार्टी चीफ अखिलेश यादव ने दिग्गज नेता आजम खान से मुलाकात क्या की, लगता है सारी चीजें अब पटरी पर आने लगी हैं. पुराने गिले-शिकवे दूर होने का मानों एक नया सिलसिला ही शुरू हो गया है. इस कड़ी में नया नाम जुड़ा है एक जमाने में आजम खान के करीबी रहे और अब उनसे नाराज बताए जाने वाले मुरादाबाद के पूर्व सांसद एसटी हसन का.
ADVERTISEMENT

ST Hasan
समाजवादी पार्टी चीफ अखिलेश यादव ने दिग्गज नेता आजम खान से मुलाकात क्या की, लगता है सारी चीजें अब पटरी पर आने लगी हैं. पुराने गिले-शिकवे दूर होने का मानों एक नया सिलसिला ही शुरू हो गया है. इस कड़ी में नया नाम जुड़ा है एक जमाने में आजम खान के करीबी रहे और अब उनसे नाराज बताए जाने वाले मुरादाबाद के पूर्व सांसद एसटी हसन का. लगता है कि एसटी हसन की नाराजगी भी अब दूर हो गई है. वो साफ कह रहे हैं कि वो तो आजम खान के शिष्य हैं और उनसे बहुत मोहब्बत करते हैं.