लेटेस्ट न्यूज़

इकरा हसन की वजह से मीरापुर में सपा प्रत्याशी सुंबुल राणा को झेलना पड़ा विरोध? अंदर की बात जानिए

मीरापुर उपचुनाव में सपा प्रत्याशी सुम्बुल राणा के खिलाफ टंहेड़ा गांव में विरोध प्रदर्शन. इकरा हसन के न पहुंचने पर लोगों ने जताई नाराजगी.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Meerapur Byelection News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले की मीरापुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर माहौल गरमा गया है. इस बीच सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें समाजवादी पार्टी (सपा) की प्रत्याशी सुम्बुल राणा के खिलाफ जमकर नारेबाजी हो रही है. बताया जा रहा है कि यह घटना टंहेड़ा गांव की है, जहां सोमवार शाम मुस्लिम समाज के बीच आयोजित एक नुक्कड़ सभा में विरोध देखा गया.