लेटेस्ट न्यूज़

तल्खियों के बीच अखिलेश ने चाचा शिवपाल के साथ ट्वीट की फोटो, जानें क्या चल रहा दोनों के बीच

शादी समारोह में या किसी आयोजन में मुलाकात होना कोई अनहोनी बात नहीं है. मगर समाजवादी पार्टी (एसपी) के मुखिया अखिलेश यादव का अपने चाचा…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

शादी समारोह में या किसी आयोजन में मुलाकात होना कोई अनहोनी बात नहीं है. मगर समाजवादी पार्टी (एसपी) के मुखिया अखिलेश यादव का अपने चाचा और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के अध्यक्ष शिवपाल यादव के साथ की फोटो ट्वीट किया जाना जरूर सियासी जानकारों के लिए चौंकाने वाला है. ऐसा इसलिए क्योंकि यूपी चुनाव के नतीजों के बाद चाचा-भतीजे के बीच चला वार-पलटवार का सिलसिला किसी से छिपा नहीं है.