लेटेस्ट न्यूज़

अखिलेश ने राजभर को दिया ‘तलाक’? SP ने कहा- जहां ज्यादा सम्मान मिले, वहां चले जाइए

अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली समाजवादी पार्टी (SP) ने शनिवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) के…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली समाजवादी पार्टी (SP) ने शनिवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) के नाम एक पत्र जारी किया, जिससे सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई. इस पत्र के सामने आने के बाद ऐसी चर्चा है कि उत्तर प्रदेश में SP और SBSP के बीच हुआ गठबंधन अब टूट जाएगा. बता दें कि यूपी विधानसभा चुनाव 2022 से पहले दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन हुआ था.