पूर्व विधायक खब्बू तिवारी के गांव बरईपारा का क्या है माहौल? पंचायत चुनाव पर जनता की राय
Ayodhya Panchayat Election 2026: अयोध्या के बरईपारा गांव में पंचायत चुनाव की सरगर्मी. पूर्व विधायक खब्बू तिवारी के गांव में विकास की क्या है हकीकत? जानें सड़कों, बाईपास और प्रधानी के कार्यों पर ग्रामीणों की बेबाक राय.
ADVERTISEMENT
उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव की आहट के साथ ही गांवों में सियासी सरगर्मी बढ़ गई है. यूपी Tak की टीम अपनी खास सीरीज 'पंचायत' के तहत अयोध्या और अंबेडकर नगर की सीमा पर स्थित बरईपारा गांव पहुंची. यह गांव गोसाईगंज विधानसभा के पूर्व विधायक इंद्रप्रताप तिवारी उर्फ खब्बू तिवारी का पैतृक निवास है.