लेटेस्ट न्यूज़

18 फरवरी से शुरू होने जा रही यूपी बोर्ड की परीक्षा, कॉपियों की कोडिंग वाली ये नई व्यवस्था जान लीजिए

UP Board Exam 2026: यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू हो रही हैं जिसमें 52 लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे. नकल विहीन परीक्षा के लिए 8,033 केंद्रों पर वॉइस रिकॉर्डर वाले CCTV, STF और LIU तैनात किए गए हैं.

ADVERTISEMENT

UP Board Exam 2026
UP Board Exam 2026
social share
google news

UP Board Exam 2026: उत्तर प्रदेश बोर्ड की परीक्षाएं 18 फरवरी से दो पालियों में शुरू होने जा रही हैं. इस साल प्रदेश भर के 8033 परीक्षा केंद्रों पर 52 लाख से ज्यादा परीक्षार्थी अपनी किस्मत आजमाएंगे. हाईस्कूल में कुल 27,50,945 परीक्षार्थी जिसमें 14,38,682 छात्र और 13,12,263 छात्राएं शामिल है. वहीं इंटरमीडिएट में कुल 24,79,352 परीक्षार्थी हैं जिसमें 13,03,012 छात्र और 11,76,340 छात्राएं शामिल हैं. परीक्षा को पारदर्शी बनाने के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद के कार्यालय में एक कंट्रोल रूम बनाया गया है जो 24 घंटे हर केंद्र पर नजर रखेगा.