ग्रेटर नोएडा की सुपरटेक इको विलेज वन सोसाइटी में 13वीं मंजिल से सीधा 7वीं मंजिल पर गिरी लिफ्ट, अंदर वालों का ये हाल हुआ
UP News: ग्रेटर नोएडा की सुपरटेक इको विलेज वन सोसाइटी में लिफ्ट गिरी है. लिफ्ट 13वीं मंजिल से सीधा 7वीं मंजिल पर आकर गिरी है. लिफ्ट के अंदर 1 महिला और 2 मासूम बच्चे थे.
ADVERTISEMENT

UP News (प्रतीकात्मक फोटो)
UP News: ग्रेटर नोएडा से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां मौजूद सुपरटेक इको विलेज वन सोसाइटी में एक लिफ्ट 13वीं मंजिल से गिर गई. लिफ्ट सीधा सातवीं मंजिल पर आकर गिरी. लिफ्ट के अंदर 65 साल की महिला अपने नाती और नातिन के साथ थीं. इस घटना से बुजुर्ग महिला घायल हो गईं.