सीएम योगी का सपा पर पलटवार, बोले- जिन्होंने अच्छा किया नहीं, वो बजट पर अच्छा बोल भी नहीं सकते
ADVERTISEMENT
CM Yogi Adityanath Speech: सीएम योगी आदित्यनाथ ने विधान परिषद में समाजवादी पार्टी को जमकर सुनाया. बजट पर चर्चा के दौरान उन्होंने यूपी में कानून के राज और 1 ट्रिलियन इकोनॉमी के लक्ष्य पर क्या कहा, देखिए पूरी रिपोर्ट.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधान परिषद में बजट पर चर्चा के दौरान समाजवादी पार्टी (सपा) पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि सपा ने कभी जनता के लिए अच्छा काम नहीं किया, इसलिए वे बजट के बारे में भी कुछ अच्छा नहीं बोल पा रहे हैं. सीएम योगी ने कहा कि बजट के बारे में समाजवादी पार्टी अच्छा नहीं बोल पाई क्योंकि उनके पास अच्छा करने के लिए समय नहीं था. जब अच्छा किया नहीं, तो अच्छा बोल भी नहीं सकते. सीएम योगी ने दावा किया कि आज उत्तर प्रदेश में कानून का राज है. अपराधी भयभीत हैं, गरीब को सम्मान मिल रहा है और महिलाओं को सुरक्षा की गारंटी है.
