लेटेस्ट न्यूज़

साधु ब्रजेश दास का अपनी शादीशुदा रिश्तेदार शशि के साथ संबंध बनाने का हुआ खौफनाक अंजाम, महिला तो बची पर ये नहीं!

Baghpat Crime News: बागपत में हरिद्वार के लापता साधु ब्रजेश दास की सनसनीखेज हत्या का खुलासा हुआ है. पुलिस जांच में सामने आया कि साधु के अपनी रिश्तेदार महिला के साथ अवैध संबंध थे. महिला के पति संजीव ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया और गुस्से में कुल्हाड़ी से साधु की हत्या कर दी.

ADVERTISEMENT

Baghpat News
Baghpat News
social share
google news

Baghpat Crime News: उत्तराखंड के हरिद्वार से लापता हुए एक साधु ब्रजेश दास की रहस्यमयी गुमशुदगी का पुलिस ने खुलासा किया है. 10 दिनों से लापता ब्रजेश दास की बॉडी यूपी के बागपत में मिली. लेकिन अब पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल था कि आखिर ब्रजेश दास की हत्या किसने की और क्यों? पुलिस की जांच पड़ताल में पता चला कि साधु की हत्या किसी और ने नहीं उनकी रिश्तेदार शशि के पति संजीव ने अपने छोटे भाई जोगेंद्र के साथ मिलकर की थी. लेकिन जब पुलिस ने हत्या के पीछे की वजह जानननी चाही तो एक चौंकाने वाली बात पता चला.आरोप है कि साधु का संजीव की पत्नी शशि के साथ संबंध था. दोनों एक दूसरे के साथ आपत्तिजनक स्थिति में थे तभी उन्हें संजीव ने देख लिया जिसके बाद उसने गुस्से में हत्या कर दी. इस मामले में पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल हुई कुल्हाड़ी बरामद कर ली है और आरोपी पति-पत्नी और देवर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.